एबी डीविलियर्स ने एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर दी प्रतिक्रिया, जमकर साधा निशाना

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट लेजेंड एबी डीविलियर्स ने एशिया कप में हुए ट्रॉफी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय टीम की आलोचना की है और उन्होंने कहा कि राजनीति को खेल में नहीं लाना चाहिए। डीविलियर्स ने कहा, "यह देखकर दुख हुआ लेकिन उम्मीद है कि भविष्य में वे इसे सुलझा लेंगे। यह क्रिकेटरों को बहुत कठिन स्थिति में डालता है।"