बीबीसी के मुताबिक, फैशन रिटेलर 'एबरक्रॉम्बी ऐंड फिच' के पूर्व सीईओ माइक जेफ्रीज़ और उनके पार्टनर मैथ्यू स्मिथ ने कई युवाओं का यौन शोषण किया। बकौल बीबीसी, दोनों ने बिचौलिए के ज़रिए युवाओं को हायर कर दुनियाभर में सेक्स इवेंट होस्ट किए। एक पीड़ित ने माइक और मैथ्यू पर 4 पुरुषों संग यौन गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया।