एमेज़ॉन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ऐंडी जेस्सी ने चीनी एआई स्टार्टअप डीपसीक की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, "कई अन्य लोगों की तरह हम भी डीपसीक ने जो किया है उससे प्रभावित हुए हैं।" जेस्सी ने कहा कि भविष्य में एआई की अनुमान लागत में कमी आएगी जिससे कंपनियों के लिए जेनरेटिव एआई का इस्तेमाल करना आसान होगा।