एमेज़ॉन ने कई कर्मचारियों को सुबह-सुबह टेक्स्ट मेसेज भेज कर नौकरी से निकाला: रिपोर्ट
एमेज़ॉन ने मंगलवार को कर्मचारियों की संख्या में लगभग 14,000 की कटौती की। 'बिज़नेस इनसाइडर' के अनुसार, कुछ कर्मचारियों को एमेज़ॉन ने सुबह-सुबह दो टेक्स्ट मेसेज भेज कर बताया कि उनकी नौकरी समाप्त कर दी गई है। एक मेसेज में कर्मचारियों को ऑफिस जाने से पहले अपने निजी या ऑफिस के ईमेल अकाउंट चेक करने की सलाह दी गई थी।