एमेज़ॉन फिर करेगी बड़े पैमाने पर छंटनी, इन कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

ई-कॉमर्स कंपनी एमेज़ॉन एक बार फिर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। फॉर्च्यून की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने मानव संसाधन विभाग में 15% तक की कटौती कर सकती है। यह कदम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और तकनीकी निवेश बढ़ाने के बीच लागत घटाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।