एम्स्टर्डम में माइक्रोसॉफ्ट के AI डेटा सेंटर परिसर में घुसकर लोगों ने किया प्रदर्शन
एम्स्टर्डम (नीदरलैंड्स) में प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट के डेटा सेंटर के निर्माण स्थल में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "डेटा सेंटर्स दुनिया को बर्बाद कर रहे हैं।" प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डेटा सेंटर बिजली और पानी की आपूर्ति पर दबाव डालते हैं और जलवायु के लिए खतरा पैदा करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने क्रेन पर चढ़कर डांस किया।