एम्स से पढ़े डॉक्टर ने बताए 10 ऐसे हाई फाइबर फूड्स के नाम जो नहीं हैं सब्ज़ियां
एम्स से पढ़े गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने 10 ऐसे हाई फाइबर फूड्स के नाम बताए हैं जो सब्ज़ियां नहीं हैं। इसमें चिया सीड्स, अलसी के बीज, लेंटिल्स, छोले, रसबरी, ब्लैकबेरी, छिलके के साथ नाशपाती, ओट्स, ब्लैक बीन्स और किनुवा शामिल हैं। डाइटरी फाइबर ब्लड शुगर नियंत्रित करने, कब्ज़ से बचाव और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।