एमेज़ॉन पर शॉपिंग करना हुआ महंगा, अब बैंक ऑफर का लाभ लेने के लिए देना होगा इतना शुल्क

ई-कॉमर्स कंपनी एमेज़ॉन ने ₹500 या उससे ज़्यादा के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पर ₹49 का ऑफर प्रोसेसिंग शुल्क लगाया है। एमेज़ॉन ने कहा, "यह शुल्क बैंक डिस्काउंट ऑफर को एकत्रित करने, उसे मैनेज करने और प्रोसेस करने में दी जाने वाली सर्विस के लिए है।" ऑर्डर रद्द या रिटर्न करने पर प्रोसेसिंग फीस वापस नहीं होगी।