एमआई द्वारा ₹8 करोड़ में खरीदे गए आर्चर ने आईपीएल 2023 से बाहर होने से पहले कैसा किया परफॉर्म?
मुंबई इंडियंस (एमआई) द्वारा ₹8 करोड़ में खरीदे गए पेसर जोफ्रा आर्चर चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। एमआई ने आर्चर को आईपीएल 2022 से पहले खरीदा था लेकिन वह पिछले साल नहीं खेल पाए थे। आईपीएल 2023 में आर्चर 5 मैच खेले और 9.50 की इकॉनमी रेट व 95 की औसत से 2 विकेट लिए।