एमआरएफ के शेयर का भाव ₹1.5 लाख पहुंचने के बीच बीएसई पर किन कंपनियों के शेयर हैं सबसे महंगे?
एमआरएफ लिमिटेड के शेयर का मूल्य बुधवार को बीएसई पर ₹1.5 लाख प्रति शेयर पर पहुंचने के बाद ₹1.34 लाख/शेयर पर बंद हुआ जो भारत में सबसे महंगा शेयर है। बीएसई पर सबसे महंगे शेयरों के मामले में पेज इंडस्ट्रीज़ (₹37,715/शेयर) दूसरे, हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया (₹37,292/शेयर) तीसरे, 3एम इंडिया (₹34,332/शेयर) चौथे और श्री सीमेंट (₹26,141.65/शेयर) 5वें पायदान पर है।