एमएनएस ने मुंबई में शिवसेना मुख्यालय के सामने लाउडस्पीकर पर चलाई हनुमान चालीसा
राम नवमी पर मुंबई (महाराष्ट्र) में रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कार्यकर्ताओं ने शिवसेना मुख्यालय के सामने एक टैक्सी की छत पर लाउडस्पीकर रखकर हनुमान चालीसा चलाई। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने इसे बंद करवा दिया। पुलिस ने इस मामले में एमएनएस नेता यशवंत किल्लेदार और एक टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में लिया है।