एमएस धोनी ने इंटरनैशनल डेब्यू से पहले भारत के लिए खेला था हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 2004 में इंटरनैशनल डेब्यू से पहले भारत के लिए हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट खेला था। उन्होंने सभी पांच मैचों में भारत के लिए ओपनिंग की थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में उन्होंने 8 गेंदों पर 36 रन बनाए थे। भारत नवंबर में हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में भाग लेगा।