एम.एस. धोनी की तरह दबाव नहीं झेल पाए युवराज सिंह: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रसेल आरनॉल्ड
पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर रसेल आरनॉल्ड ने कहा है कि एम.एस. धोनी की तरह ऑल-राउंडर युवराज सिंह दबाव नहीं झेल पाए। उन्होंने कहा कि दोनों में बड़े स्कोर बनाने की क्षमता थी लेकिन धोनी डिफेंसिव और अग्रेसिव दोनों भूमिकाएं निभा सकते थे। बकौल आरनॉल्ड, एक ओवर में धोनी 15-20 रन बनाने के साथ ही बड़े शॉट भी लगा सकते थे।