एम.एस. धोनी ने अपनी इंस्टाग्राम डीपी में लगाई तिरंगे की तस्वीर, 3 भाषाओं में है कैप्शन
पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस से पहले अपनी इंस्टाग्राम डीपी में तिरंगा लगाया है। तस्वीर में 3 भाषाओं संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी में कैप्शन लिखा है। हिंदी में लिखा है, "भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगाने का आग्रह किया था।