सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह टीम के लॉकर रूम में बातचीत के दौरान विराट कोहली का नाम लेते सुने गए। 41-वर्षीय धोनी यह कहते सुने गए, "विराट पहली गेंद से ऐसे नहीं खेलते। यह हमेशा से रहा है।" गौरतलब है, आईपीएल-2023 में कोहली ने 10 पारियों में 419 रन बनाए हैं।