एमएसएमई की मज़बूती के लिए पिछले 8 साल में 650% बढ़ाया गया बजट: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘उद्यमी भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, भारत की विकास यात्रा का बहुत बड़ा आधार है।" उन्होंने कहा, "एमएसएमई सेक्टर को मज़बूती देने के लिए पिछले 8-वर्ष में हमारी सरकार ने बजट में 650% से ज़्यादा की बढ़ोतरी की है।"