ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाली ए. रजनी नामक महिला को जीएचएमसी में असिस्टेंट एंटोमोलॉजिस्ट की नौकरी की पेशकश की गई है। तेलंगाना के नगर प्रशासन मंत्री के.टी. रामा राव ने उन्हें आउटसोर्सिंग पर यह पेशकश की। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से एमएमसी पास रजनी ₹10,000 के वेतन पर स्वीपर का काम करती थीं।