एम.टेक ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने बैंकों से ₹25,000 करोड़ का कर्ज़ लिया, पूरा डुबो दिया: कांग्रेस

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने आरोप लगाया है, "एम.टेक ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने हिन्दुस्तान के सरकारी बैंकों से लगभग ₹25,000 करोड़ का कर्ज़ लिया...और पूरा कर्ज़ डुबो दिया। आखिर में खुद को डिफॉल्टर घोषित करके बाद में इन्सॉल्वेंसी केस में शामिल हुआ।" उन्होंने कहा, "इसमें एनसीएलटी, लैंडर्स (बैंक) भी शामिल हैं...एम.टेक ग्रुप ऑटो पार्ट बनाने वाली बहुत बड़ी कंपनी है।"