एमपी और राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर लगाया बैन
तमिलनाडु सरकार ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई बच्चों की मौत के बाद कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री पर बैन लगाया और कांचीपुरम संयंत्र में सभी स्टॉक को फ्रीज़ कर दिया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने राज्यव्यापी निरीक्षण शुरू कर परीक्षण के लिए नमूने एकत्र किए हैं। संदिग्ध मिलावट को लेकर फैली दहशत के बीच केंद्र ने रिपोर्ट मांगी है।