एमपी की 19 धार्मिक जगहों पर आज से नहीं मिलेगी शराब

मध्य प्रदेश के उज्जैन, ओंकारेश्वर, चित्रकूट, मंडलेश्वर और ओरछा समेत 19 धार्मिक जगहों व ग्राम पंचायतों में आज (1 अप्रैल) से शराबबंदी लागू हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की इस घोषणा को जनवरी 2025 में कैबिनेट से मंज़ूरी दी गई थी। मुख्यमंत्री ने इसे नशा मुक्ति की दिशा में प्रदेश सरकार का अहम कदम बताया है।