inshorts

एमपी के इंदौर में भरभराकर गिरी 3 मंज़िला बिल्डिंग, 2 लोगों की हुई मौत; 12 घायल

मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार रात एक 3 मंज़िला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। ज़िलाधिकारी शिवम वर्मा के मुताबिक, मलबे में 14 लोग दबे थे जिसमें एक बच्चे समेत 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल ज़िलाधिकारी, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है।