एमपी के इस गांव में दुल्हन को लाल नहीं बल्कि सफेद रंग के जोड़े में किया जाता है विदा

मध्य प्रदेश में मंडला के भीमडोंगरी गांव में गोंडी समुदाय की दुल्हन शादी के दिन लाल नहीं बल्कि सफेद रंग के जोड़े में विदा होती है। गोंडी समुदाय में सफेद रंग को शुभ माना जाता है। वहीं, दूल्हा और दुल्हन पहले दुल्हन के घर पर 4 फेरे लेते हैं और बाकी 3 फेरे दूल्हे के घर पर लिए जाते हैं।