एमपी के एक गांव में शादी होने तक पुरुष नहीं काट सकते अपनी चोटी, गांव में दूध बेचना भी मना

सीहोर (मध्य प्रदेश) के विशनखेड़ा गांव में सदियों से एक परंपरा चली आ रही है जिसके तहत युवक तब तक अपनी चोटी नहीं काट सकते जबतक कि उनकी शादी न हो जाए या फिर वे 21 वर्ष के न हो जाएं। ग्रामीणों के मुताबिक, शिखा रखने वाले बच्चे-युवक बीमार नहीं पड़ते। वहीं, इस गांव में दूध बेचना भी मना है।