एमपी की कोयला खदान में स्लैब गिरने से कई मज़दूर मलबे में दबे, 3 की मौत; बचाव अभियान जारी

बैतूल (मध्य प्रदेश) के एक कोयला खदान में गुरुवार की शाम स्लैब गिरने से कई मज़दूर मलबे में दब गए। खबरें हैं कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद खदान की रेस्क्यू टीम, एसडीआरएफ और पुलिस बल मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी नहीं है।