एमपी के गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगने पर लोगों ने उतारी उसकी आरती, 10 दिन से नहीं थी बिजली

दमोह (मध्य प्रदेश) के बरखेड़ा बेस गांव में शनिवार को नया ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने पर लोगों ने फूल-माला पहनाकर उसकी आरती उतारी जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही थी और इस कारण फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही थी।