मध्यप्रदेश फार्मेसी काउंसिल ने राज्यभर के फार्मासिस्टों और मेडिकल स्टोर मालिकों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि दवाइयों पर डिस्काउंट का लालच देकर बिक्री करना अवैध है जिससे मरीज़ों की सेहत से खिलवाड़ होता है। काउंसिल ने 15-दिनों के अंदर डिस्काउंट वाले बोर्ड हटाने का निर्देश दिया वरना संबंधित फार्मासिस्ट का पंजीकरण तक रद्द हो सकता है।