एमपी के बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में 7 हाथियों की हुई संदिग्ध मौत, अन्य 2 की हालत गंभीर
बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व (मध्यप्रदेश) में पिछले दो दिनों में 7 जंगली हाथियों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर है। मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की टीम बांधवगढ़ पहुंच गई है। वहीं, राज्य के वन मंत्री रामनिवास रावत ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।