एमपी के भोजशाला में वसंत पंचमी पर पूजा के साथ नमाज़ भी होगी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
धार (एमपी) के विवादित भोजशाला मंदिर-कमल मौला मस्जिद परिसर में सुप्रीम कोर्ट ने वसंत पंचमी पर हिंदुओं को पूजा और मुस्लिमों को नमाज़ अदा करने की अनुमति दे दी है। हिंदू समुदाय के सदस्यों को शुक्रवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा करने की अनुमति दी गई जबकि मुस्लिम समुदाय दोपहर 1-3 बजे तक जुमे की नमाज़ अदा कर सकेंगे।