मध्य प्रदेश के भोपाल में गरबा पंडाल में गैर-हिंदुओं की नो एंट्री विवाद के बीच सोमवार शाम को ज़िला प्रशासन ने गरबा-डांडिया समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए गाइडलाइन जारी की। इसके तहत आयोजन स्थलों पर आने वाले सभी व्यक्तियों को अपना आईडी प्रूफ दिखाना अनिवार्य होगा और बिना आईडी प्रूफ के किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी।