एमपी के माता टीला डैम में नाव पलटने की घटना में 7 लोगों की हुई मौत, क्षमता से अधिक लोग थे सवार

शिवपुरी (एमपी) के माता टीला डैम में नाव पलटने की घटना में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। एसडीएम पिछोर शिवदयाल धाकड़ के अनुसार, मंगलवार शाम हुए हादसे का कारण नाव में क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना और किसी के पास सुरक्षा उपकरण नहीं होना था। नाव सवार 15 लोगों में से 8 बचाए गए थे।