एमपी के मंत्री ने महाकुंभ से टैंकर में भरकर मंगवाया 40,000 लीटर गंगाजल, लोगों को बांटेंगे

मध्य प्रदेश के मंत्री व भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक विश्वास सारंग ने महाकुंभ (प्रयागराज) से एक टैंकर में 40,000 लीटर गंगाजल भरकर भोपाल मंगवाया है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग महाकुंभ नहीं जा सके और वह पवित्र गंगाजल घर-घर में बांटेंगे। सांरग ने टैंकर के पहुंचने पर उसकी आरती उतारी जिसका वीडियो सामने आया है।