inshorts

एमपी के शख्स की सोनोग्राफी रिपोर्ट में शरीर में दिखा गर्भाशय

सतना (एमपी) में 47-वर्षीय शख्स की सोनोग्राफी रिपोर्ट में उसके शरीर में एंटिवर्टेड यूटेरस (गर्भाशय) होने की बात सामने आई है। पेट दर्द की शिकायत के बाद कराई गई इस जांच को लेकर पीड़ित ने डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित सोनोग्राफी सेंटर की जांच के आदेश दिए हैं।