रीवा (एमपी) के सैनिक स्कूल में शिक्षक के वाहन को नुकसान पहुंचाने पर 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को निलंबित कर दिया गया है। बकौल रिपोर्ट, विद्यार्थियों के क्रिकेट खेलते वक्त गेंद लगने से शिक्षक की कार का शीशा टूट गया था। अतिरिक्त ज़िलाधिकारी सपना त्रिपाठी ने कहा कि मामला सुलझाने के लिए वह स्कूल के प्रिंसिपल से बात करेंगी।