रीवा (एमपी) के सरकारी अस्पताल में महिला मरीज़ की मौत के बाद शव लेकर जा रहे उसके 4 परिजन लिफ्ट में फंस गए। दूसरे माले पर लिफ्ट अचानक बंद हो गई और दरवाज़ा नहीं खुला। लिफ्ट के अंदर दर्ज टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करने के बावजूद उन्हें मदद नहीं मिली और वे करीब 45 मिनट तक अंदर फंसे रहे।