मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में 7,500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर से बढ़ाकर 6 अक्टूबर तक कर दी है जबकि करेक्शन विंडो अब 8 अक्टूबर तक खुली रहेगी। वहीं, इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर से दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।