एमपी में 'प्रिया गोल्ड' बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दम घुटने से एक कर्मचारी की मौत

भिंड (एमपी) में रविवार सुबह 'प्रिया गोल्ड' बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिससे करोड़ों रुपए की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। वहीं, हादसे में 1 कर्मचारी की दम घुटने से मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, दमकल की 20 गाड़ियां कई घंटों से आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन बचाव अभियान अब भी जारी है।