भिंड (एमपी) में 10वीं कक्षा के एक 17-वर्षीय छात्र द्वारा पड़ोस में रहने वाली 8-वर्षीय बच्ची के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची के चिल्लाने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि वारदात के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।