ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में एक 5 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया है। बच्चे की मां ने बताया है कि वह अपने बेटे को ट्यूशन छोड़ने जा रही थी तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे के चेहरे, आंखों और माथे पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।