एमपी में 8वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म

सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार को 8वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस के अनुसार, छात्रा का रेप हुआ था लेकिन लोकलाज के चलते उसने परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी थी। छात्रा के अनुसार, 9 माह पहले हॉस्टल से लौटते समय एक ऑटो चालक ने उसका रेप किया था।