एमपी में 9 माह के बच्चे के गले में फंसा मंगलसूत्र का पेंडेंट, ऑपरेशन कर बचाई गई जान

मध्य प्रदेश के बड़वानी में 9 महीने के एक बच्चे के गले में मंगलसूत्र का पेंडेंट फंसने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चे को कई दिनों से सर्दी-खांसी की समस्या थी। डॉक्टर ने एक्स-रे किया तो उसके गले में पेंडेंट दिखाई दिया। बाद में बच्चे का ऑपरेशन कर पेंडेंट सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया।