प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए ₹1 करोड़ से अधिक की संपत्ति अस्थायी रूप से ज़ब्त की है। ईडी के मुताबिक, ज़ब्त की गई संपत्ति मनोज मालवीय की है, जो लंबे समय से अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के धंधे में शामिल था।