मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों (27-28 दिसंबर) के लिए बारिश व ओले गिरने की संभावना जताई है। विभाग ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन व अन्य ज़िलों में 27 दिसंबर के लिए बारिश-ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 28 दिसंबर के लिए बारिश व ओले गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।