बैतूल (एमपी) में अब कफ सिरप पीने से कबीर व गर्मित नामक बच्चों की मौत की आशंका जताई जा रही है। परिजन के अनुसार, कबीर को प्रिस्क्रिप्शन में 'कोल्ड्रिफ' सिरप लिखी गई थी व जिला प्रशासन अब पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 10 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है।