दिवाली त्योहार के मद्देनज़र मध्य प्रदेश सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का एडवांस वेतन आज (सोमवार) ही उनके खाते में भेज रही है। संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह अग्रिम वेतन आज ही दे दिया जाएगा। गौरतलब है कि सरकारी कर्मचारियों को हर महीने की पहली तारीख को सैलरी दी जाती है।