जबलपुर (मध्य प्रदेश) में बिना अनुमति के चल रहे 100 बेड वाले एक अस्पताल को अधिकारियों ने गुरुवार को सील कर दिया। सब-डिवीज़नल मजिस्ट्रेट आरएस मरावी ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल में आयुर्वेद (बीएएमएस डिग्री धारक) में प्रशिक्षित एक डॉक्टर ऐलोपैथिक दवाओं से मरीज़ों का इलाज करता मिला। वहीं, टीम को वहां कई मरीज़ भी भर्ती मिले।