पन्ना (एमपी) में ज़िला अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है जहां मौत के बाद इकलौती बेटी के शव को ऐम्बुलेंस ना मिलने पर शख्स ऑटो में लादकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले गया। सीएमएचओ डॉक्टर राजेश तिवारी के मुताबिक, मामला संज्ञान में है और जांच कराई जाएगी। नदी में पैर फिसलने से 13-वर्षीय लड़की की मौत हो गई थी।