एमपी में किडनी फेल होने से 6 बच्चों की मौत, डीएम ने बैन किए 2 कफ सिरप
छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में संदिग्ध बीमारी से 23 दिनों में 6 बच्चों की किडनी फेल होने से मौत हो गई जबकि दर्जनभर से ज़्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। आशंका है कि सर्दी-खांसी के बाद दिए गए कफ सिरप से उनकी हालत बिगड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीएम शीलेंद्र सिंह ने कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो-डीएस सिरप पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है।