एमपी में कुत्ते का शव लेकर थाने पहुंचा मालिक, पड़ोसी पर करंट लगाकर मारने का लगाया आरोप
नरसिंहपुर (एमपी) में एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते का शव गोद में लेकर रोते हुए थाने पहुंचा जहां उसने पड़ोसी पर कुत्ते को करंट देकर मारने का आरोप लगाया। मालिक ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने पड़ोसी को कुत्ते को पत्थर मारने से रोका था जिसके बाद विवाद होने पर पड़ोसी ने कुत्ते की करंट लगाकर हत्या कर दी।