एमपी में कॉलेज के बाहर से लड़की को उठा ले गया BJP पार्षद; मारपीट व किडनैपिंग का केस दर्ज
मंदसौर (एमपी) में बीजेपी पार्षद द्वारा कॉलेज के बाहर से छात्रा को किडनैप किए जाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को रोका और छात्रा को छुड़ा लिया। बकौल रिपोर्ट्स, इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई लेकिन इस दौरान बहसबाजी के बीच दोनों आरोपी फरार हो गए।