एमपी में कल से शुरू होगा आलमी तबलीगी इज़्तिमा, लाखों मुस्लिम होंगे शामिल
भोपाल (एमपी) में 14 से 17 नवंबर तक आलमी तबलीगी इज़्तिमा आयोजित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 12 से 15 लाख मुस्लिम शामिल होंगे। बकौल रिपोर्ट्स, कार्यक्रम के लिए 120 एकड़ में पंडाल और 300 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है, देश में पहला इज़्तिमा 1947 में हुआ था जिसमें सिर्फ 13 लोग शामिल हुए थे।